दोस्तों एक जिलों को सही रूप से संचालित करने का काम और गैर कानूनी गतिविधियों के साथ -साथ उस जिले को अच्छी तरह से manage करने का काम SP Officer का होता है |SP का full फॉर्म Superintendent Of Police होता है |जिसे हिंदी में पुलिस अधीक्षक कहा जाता है एक पुलिस अधीक्षक के पुलिस का प्रमुख होता है |यानि की वह पुलिस बल का head होता है |दोस्तों यह कांस्टेबल से लेकर एक सहायक पुलिस अधीक्षक तक सभी इसके अन्दर काम करतें हैं और सभी उसके नियम का पालन करतें हैं |

SP ऑफिसर क्या होते है :
दोस्तों एक SP ऑफिसर की जिम्मेदारी होती है की वह जिले में हो रहे भ्रष्टाचार या Criminal Activity से अपने जिले को सुरक्षित रखे |कानून और व्यवस्था संभालने के साथ -साथ अपराध को रोकना भी SP ऑफिसर की जिम्मेदारी होती है |SP ऑफिसर आप दो तरीके के बन सकतें हैं जो इस प्रकार से है :
- UPSC के exam के द्वारा
- state PCS के द्वारा
UPSC के द्वारा :
प्रत्येक वर्ष UPSC में Civil Services के exam लिए जाते हैं इसके द्वारा दो Services होती है :
- IAS
- IPS
SP बनने के लिए आपको IPS को Choose करना होगा इसके बाद ही आप SP Officer बन सकतें हैं |IAS और IPS का exam एक ही होता है लेकिन IPS के लिए एक test बढ़ जाता है वो है physical test जितने भी ASP ,SP ,SSP ,DIG ,IG ,DGP होते हैं वे सभी आईपीएस होते हैं |
state PCS के द्वारा :
जब आप state PCS से DSP बनतें हैं तो आप Promotion के जरिये SP बन सकतें हैं |state PCS के द्वारा आप Direct SP नही बन सकतें हैं |
SP ऑफिसर बनने के लिए योग्यता(Qualification for SP Officer )
दोस्तों इस exam के लिए आप लोगो को ग्रेजुएशन पास होना जरुरी है वो भी किसी सब्जेक्ट से यानि आप किसी भी सब्जेक्ट से minimum marks से पास है या graduate है या फिर last year या last सेमेस्टर के students है तो भी आप SP Officer का फॉर्म भर सकतें हैं |
यदि आपने BA ,B.Com ,B.sc ,BBA ,BCA ,Engineering, Medicals या कोई भी डिग्री course किया है तो आप SP ऑफिसर का फॉर्म अप्लाई कर सकतें हैं | आईएस या आईपीएस बनने के लिए छात्र को इंडिया का नागरिक होना जरुरी है |
SP ऑफिसर उम्र सीमा (SP Officer Age Limit)
इसमें ज्यादातर छात्र को Confusion रहता है |Civil Services में जो age को लेकर Criteria है वह इस प्रकार से है
- General Category के लिए 21 से 32 साल
- OBC Category के लिये 21 से 35 साल
- SC/ST Category के लिये 21 से 37 साल
- यदि आप जम्मू कश्मीर से हैं तो General के लिए 21 से 37 साल तक होता है |
- Physical Challenges students के लिए 10 साल तक की छूट होती है और वे अधिकतम 42 साल तक फॉर्म भर सकतें हैं |
- दोस्तों आईएस के लिए कोई physical standard नही है लेकिन IPS बनने के लिए physical standard है जो इस कुछ इस प्रकार से होते हैं |
IPS Physical Test :
Height :
- पुरुष कैंडिडेट की लंबाई 165 सेंटीमीटर और महिला कैंडिडेट की लंबाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए |
- एससी एसटी कैटेगरी के लिए पुरुष कैंडिडेट की लंबाई 160 और महिला कैंडिडेट की 145 सेंटीमीटर होनी चाहिए
Chest: Exam देने के लिए पुरुष पुरुष उम्मीदवार की छाती कम से कम 84 सेंटीमीटर होनी चाहिए और महिला कैंडिडेट के लिए 79 सेंटीमीटर है |
Eye Sight :
- कमजोर आँखों के लिए 6 /12 या 6/9 Distant Vision होना चाहिए |
- स्वस्थ आँखों के लिए Distant Vision 6/6 या 6/9 होना चाहिए |
IPS का फॉर्म कब निकलता है :
किसी भी एग्जाम का फॉर्म कब निकलता है यह पता लगाना बहुत ही आसान है यदि आप इसकी तैयारी कर रहे हैं तो आपको पता चल जाता है वैसे भी मैं आपको बता दूं कि सिविल सर्विस का फॉर्म फरवरी के महीने में निकलता है फॉर्म ऑनलाइन अप्लाई होता है दोस्तों फॉर्म को काफी सोच-समझकर अप्लाई करना चाहिए क्योंकि इसमें attempt कम होता है|
Attempt किनती बार दे सकतें हैं : जो students
- General Category के students 6 बार
- OBC Category के students 9 बार
- SC /ST -Unlimited Up to the age limit
- Ex -Service Man – 9 बार
- जम्मू कश्मीर के छात्र के लिए Up To The age limit होता है |
SP Officer Exam Pattern :
इसका exam तीन चरणों में होता है जो इस प्रकार से है :
- Prelims
- Mains
- Interview
Prelims :
इस exam में दो paper होते हैं जो इस प्रकार से है :
- General Studies
- C -sat
- दोनों paper 200 -200 number के होते हैं |
- पहले paper में 100 प्रश्न और दूसरे में 80 प्रश्न होतें हैं |
- इस exam में आप paper को हिंदी या इंग्लिश किसी एक भाषा में दे सकतें हैं |
SP Officer Exam Syllabus :
First Paper :पहले पेपर में General Studies से सवाल पूछा जाता है जैसे करंट अफेयर्स Geography , Constitution ,Economy ,Economy ,General Science etc से सवाल पूछे जाते हैं इसके लिए आपको करंट अफेयर पर ज्यादा ध्यान देना इसके लिए आप लोगों को हर रोज न्यूज़ पेपर पढ़ना होगा|
Second Paper :यह पेपर C -sat का होता है इसमें बैंक ,एसएससी ,जैसे प्रश्न पूछे जाते हैं जैसे कंप्रीहेंशन, लॉजिकल रीजनिंग, डिसिशन मेकिंग आदि|
पहले और दूसरे पेपर में अंतर क्या होता है : दूसरा पेपर यानी C -sat यह सिर्फ क्वालीफाइंग पेपर होता है इसमें से आप को 200 में से 66 अंक लाने होंगे| पहला पेपर आपका मेरिट बनाता है जिससे आप mains के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं|
Mains Exam :इसमें कुल 9 paper होते हैं total marks 1780 अंक का होता है |9 paper में से 7 paper पर ज्यादा ध्यान देना होगा क्योकिं मेरिट इन्ही 7 paper से बनती है इसके अलावा दो paper qualifying होता है |इसके मार्क्स count नही होते हैं |लेकिन 33% मार्क्स लाना जरूरी है |इसमें एक paper English तथा दूसरा Local Language का होता है |Local language वही होगा जो संविधान की सूची में दर्ज है |
SP Officer ka Interview kaise hota hai :
इसे personality test कहते हैं यह काफी tough होता है यहाँ पर एक असली परीक्षा होती है ज्यादातर toppers बताते हैं की ज्यादातर students PT mains में पास हो जाते हैं लेकिन Interview में Reject हो जाते हैं | Interview में छटने के कई कारण होते हैं जो इस प्रकार से है :
- Students में Confident की कमी
- बात करने का तरीका
- Interview रूम में इन करने का तरीका
- आपने ड्रेस कैसा पहना है
- इन सभी चीजों पर वहां focus किया जाता है |
SP Officer Salary :
इनकी सैलरी अलग -अलग होती है की आपका रैंक क्या है किस category की जॉब मिली है जैसे SP Officer की सैलरी 7th pay commission से अनुसार entry level पर 70,000 हजार के करीब मिलती है |और साथ में DA ,HR सहित बहुत सारी facility provide की जाती है
संक्षिप्त में:
दोस्तों मैंने आज आप लोगो को SP ऑफिसर के बारे में जानकारी दी है की SP Officer कैसे बनें ,क्या होते है ,सैलरी आदि |मैं उम्मीद करता हूँ की यह लेख आप लोगो को समझ में आया होगा |आप लोगो को जो चीज समझ में न आये आप comment बॉक्स में comment करके पूछ सकतें है |