इनकम टैक्स ऑफिसर यह एक पोस्ट का नाम होता है जोकि सेन्ट्रल government के एक डिपार्टमेंट CBDT (Board of Direct Taxes ) के रूप में टैक्स संबंधित मामलों का कार्य करता है | मैं आप लोगो को बता दूँ की INCOME TAX भारत सरकार का एक प्रमुख Revenue source है |वैसे इनकम टैक्स ऑफिसर को संक्षिप्त में ITO कहा जाता है | दोस्तों भारत में बहुत से ऐसे लोग है जो टैक्स से defaulter हैं इनमे Income Tax Officer की जिम्मेदारी है की वो defaulter को पकडें और उन लोगो को defaulter को डिपार्टमेंट की ओर से नोटिस भेजें ताकि उन्हें अपने वास्तविक income के अनुसार टैक्स का payment करने के लिए दबाव किया जाये |

- Income Tax Officer क्या होता है
- Income Tax Officer के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए
- इनकम टैक्स ऑफिसर बनने के लिए आयु सीमा क्या है
- इनकम टैक्स ऑफिसर फॉर्म भरने की फीस कितनी होती है
- Income Tax Officer फॉर्म भरने के लिए कितना percentage चाहिए
- Income Tax Officer में exam के कितने स्टेज होते हैं
- इसका सिलेबस क्या होता है
- Physical Test में क्या होता है
- Income Tax Officer इसमें सैलरी कितनी मिलती है
- इनकम टैक्स ऑफिसर बनने के लिए तैयारी कैसे करतें हैं
Income Tax Officer क्या होता है:
दोस्तों आप लोग जो भी पैसे कमातें हैं उस इनकम पर आप को टैक्स की दर के हिसाब से आप लोगो को टैक्स देना होता है |जो ऑफिसर आप के इनकम से टैक्स वसुलते हैं उन लोगों को Income Tax Officer कहतें हैं |
दोस्तों भारत में दो तरह के टैक्स वसूले जातें हैं जो इस प्रकार हैं :
- Direct Taxes (प्रत्यक्ष कर )
- Indirect Taxes (अप्रत्यक्ष कर )
Direct Taxes (प्रत्यक्ष कर ):
Direct टैक्स वह होता है जिसे आप अपनी इनकम पर सरकार को सीधे भुगतान करतें हैं |
Indirect Taxes (अप्रत्यक्ष कर ):
Indirect टैक्स यह एक ऐसा टैक्स होता है जोकि कोई और आपकी की ओर से collect करता है और उस payment करता है |
Income Tax Officer बनने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए:
- दोस्तों Income Tax Officer बनने के लिए आप लोगों को SSC CGL का फॉर्म भरना होगा जो ग्रेजुएशन के आधार पर होता है |
- यदि आप को ITO बनना हैं तो आप लोगो को किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन पास होना जरुरी है |अगर आप ग्रेजुएशन Arts ,Science ,Commerce या कोई और bachelor डिग्री है तो आप को SSC CGL का फॉर्म भरने के लिए आप योग्य हैं |
इनकम टैक्स ऑफिसर बनने के लिए आयु सीमा क्या है:
- Income Tax Officer बनने के लिए अधिकतम आयु 21 से 27 वर्ष होनी चाहिए तभी आप लोग इसमें फॉर्म को भर सकतें हैं |
- इसमें नियमानुसार SC /ST और OBC को उम्र में छूट देने का अधिकार होता है अगर Category Wise छूट की बात करें तो :
Age Relaxation :
- ST /SC को 5 साल की छूट मिलती है
- OBC को 3 साल की छूट मिलती है
- PWD को 10 साल छूट मिलती है |
इनकम टैक्स ऑफिसर का फॉर्म भरने के लिए फीस कितनी होती है:
दोस्तों exam का फॉर्म भरने के लिए 100 रूपये लगतें हैं लेकिन कुछ छात्र को इसमें छूट मिलती है जैसे महिला छात्र ,ST /SC, PWD और एक्स सर्विस men की फीस नही लगती है |
दोस्तों जिन लोगो को फीस का payment करना होता है वो लोग इसे Bhim UPI ,या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है |
Income Tax Officer का फॉर्म भरने के लिए कितना percentage चाहिए:
- Income Tax Officer का फॉर्म भरने के लिए कम से कम ग्रेजुएशन पास होना चाहिए मतलब कोई भी बैचलर डिग्री होनी चाहिए |
- जहाँ तक percentage की बात करें तो ग्रेजुएशन में सिर्फ पास मार्क्स होना चाहिए |
- यहाँ पर कोई percentage की कोई जरूरत नही होता है |
Income Tax Officer में exam के कितने स्टेज होते हैं:
दोस्तों Income Tax Officer के exam की बात करें तो इस इसका exam 4 stage में होता है जो इस प्रकार से है :
- Tier 1
- Tier 2
- टियर 3
- टियर 4
दोस्तों Tier 1 और Tier 2 कंप्यूटर based टेस्ट पर होता है | और tier 3 पेन और paper based test है जिसे descriptive paper कहतें हैं |
Tier 4 कंप्यूटर proficiency टेस्ट और डेटा entry स्किल टेस्ट होता है |
ये सारा exam clear करने के बाद ही आप Income Tax Officer बन सकतें हैं |
Income Tax Officer का सिलेबस क्या होता है:
आप सभी लोगो को पता है की Tier 1 और Tier 2 कंप्यूटर based टेस्ट होता है वही पर इn दोनों के exam के सिलेबस में अंतर होता है जो इस प्रकार से हैं :
इसमें जो प्रश्न पूछा जाता है वो इस प्रकार से है :
- General Intelligence and Reasoning
- General Awareness
- Quantitative Aptitude
- English Comprehension
- इन सभी चारों सब्जेक्ट में से 100 प्रश्न पूछे हैं जो 200 मार्क्स के होतें हैं |जिसे हल करने के लिए 1 घंटा का समय मिलता है |
- इसमें negative मार्क्स भी होता है इसमें एक प्रश्न गलत होने पर 0.50 मार्क्स काट लिए जातें हैं |
Tier 2 :
इसमें दो सब्जेक्ट से प्रश्न पूछे जातें हैं जो इस प्रकार से है :
- Quantitative Abilities
- English Language and Comprehension
Quantitative Abilities: इसमें से 100 प्रश्न पूछे हैं जो 200 मार्क्स के होतें हैं |जिसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलता है |
English Language and Comprehension:इसमें से 200 प्रश्न पूछे हैं जो 200 मार्क्स के होतें हैं |जिसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलता है |
Tier 3 :
- टियर 3 exam Descriptive टाइप का होता है इसमें आप लोगो को हिंदी या इंग्लिश में लिखना पड़ता है इसमें आप जिस भाषा में लिख सकतें हैं आप को उस भाषा में :Essay /Precis /Letter /Application लिखने को दिया जाता है |
- इसमें कम से कम 33 प्रतिशत मार्क्स आना चाहिए नही तो आप Disqualify हो जायेंगे |
- इस exam को पास करना बहुत जरूरी होता है |
Tier 4 :
- इसमें Computer Proficiency Test (CPT ) और Data Entry Speed Test (DEST ) दिया जाता है |
- इसमें हिंदी और इंग्लिश दोनों में typing आना चाहिए इसका भी टेस्ट होता है |
- टियर 4 exam केवल qualify करने के लिए होता है इसका मार्क्स मेरिट बनते समय नही जुड़ता है |
Physical Test में क्या होता है:
दोस्तों यदि हम Income Tax Officer के physical test की बात करें तो वो इस प्रकार से है :
पुरुष candidates के लिए :
- हाइट 157.5 सेमी होनी चाहिए
- सीना फुलाकर 81 सेमी होना चाहिए
- इसके बाद कैंडिडेट्स को पैदल चलकर 15 मिनट में 1600 मीटर की दूरी को तय करना पड़ेगा |
- इसमें साइकिलिंग करते हुए 30 मिनट में 8 किमी की दूरी को तय करना पड़ता है |
महिला candidates के लिए :
- हाइट 152 सेमी होनी चाहिए
- वजन 48kg होना चाहिए
- इसके बाद कैंडिडेट्स को पैदल चलकर 20 मिनट में 1 किमी की दूरी को तय करना पड़ेगा |
- इसमें साइकिलिंग करते हुए 20 मिनट में 3 किमी की दूरी को तय करना पड़ता है |
Income Tax Officer को सैलरी कितनी मिलती है:
दोस्तों यदि हम Income Tax Officer की सैलरी की बात करें तो इन लोगो को शुरुआत में इनका इनका ग्रेड पे 4600 रूपये होता है जोकि 55000 हजार से लेकर 60000 हजार रूपये तक होता है |
साथ ही साथ DA&TA भी मिलता है भी मिलता है |और इन चीजो के साथ -साथ बहुत Facility Provide की जाती है
इनकम टैक्स ऑफिसर बनने के लिए तैयारी कैसे किया जाता हैं:
दोस्तों यदि आप Income Tax Officer बनना चाहते हैं तो उसके लिए आप लोगो को पढाई करनी बहुत जरुरी है लेकिन एक systematic ढंग से पढाई करने के लिए आप लोगो को एक टाइम टेबल बनना बहुत जरुरी होगा |
सबसे पहले SSC CGL के सिलेबस को समझना होगा और आपको उसके सिलेबस के अनुसार पढ़ना होगा इसके लिए आप लोग किसी बढ़िया कोचिंग institute की मदद लेनी होगी |या फिर आप लोग YouTube पर भी बढ़िया से पढाई कर सकतें हैं |
दोस्तों आज मैंने अपने इस ब्लॉग में Income Tax Officer बनने के लिए पूरी process को बता दिया है आप लोगो को इस ब्लॉग में चीज समझ में न आये तो आप लोग मुझे comment बॉक्स में comment करके पूछ सकतें हैं |धन्यवाद