यदि आप 6 महीने का कंप्यूटर course करना चाहते है तो ECC कंप्यूटर course सबसे बढ़िया course होता है इसमें आप लोगो को कंप्यूटर के basic ज्ञान से लेकर कुछ advance तक की जानकरी बताते हैं | यह course government सर्टिफाइड course होता है |और यह course NIELIT के द्वारा कराया जाता है |अब हम ECC course के बारे में जानेंगे कि :

- ECC कोर्स क्या होता है
- ECC कोर्स कौन कर सकता है
- Syllabus
- ECC कोर्स की फीस कितनी होती है
- ECC course कितने माह का होता है
- Exam Pattern
- ECC कोर्स क्यों करतें है
- ECC कोर्स करने के बाद जॉब
- NIELIT क्या होता है
- ECC कोर्स कहाँ से करें
- पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए
- Expert कंप्यूटर course (ECC) का फॉर्म कब भरा जाता है
- ECC का एडमिट कार्ड और Result कब आता है
ECC कोर्स क्या होता है:
- इसका पूरा नाम Expert Computer Course (ECC ) होता है |
- NIELIT के द्वारा आयोजित किया जाने वाला यह एक government certificate course होता है |इस course को हम Digital Literacy Course भी कहते हैं |
- ECC computer course यह एक advance professional certificate course भी होता है |
NIELIT क्या होता है:
- NIELIT यह एक भारत सरकार की government संस्था है जिसे सरकारी council द्वारा प्रतिबंधित किया जाता है जो लोगो को O Level ,A Level ,B Level ,C Level ,CCC etc.कंप्यूटर के क्षेत्र में certificate provide करता है |इस certificate को आप government या प्राइवेट जॉब में लगा सकते हैं |
- यदि हम NIELIT के चेयरमैन की बात करें तो इसके चेयरमैन भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रद्योगिकी के मंत्री होते हैं|
- इसका पूरा नाम National Institute of Electronic And Information Technology (NIELIT) यानि राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान होता है |
ECC कोर्स कौन कर सकता है:
इस course को कोई भी students कर सकता है केवल उसने 12th पास किया हो |
ECC course कितने माह का होता है:
यदि हम ECC कंप्यूटर course की time duration की बात करें तो यह course 200 hours का होता है यानि यह course 6 महीने का होता है |
Theory | Practical | Totals Hours |
72 hrs. | 128 hrs. | 200 hrs. |
ECC कोर्स कहाँ से करें:
दोस्तों यदि आप ECC कंप्यूटर course करना चाहते हैं तो institute से ही कर सकते है आप CCC की तरह direct नही कर सकते हैं |
ECC कोर्स क्यों करतें है:
यदि आप 12th करने के बाद आप कंप्यूटर के field में basic जानकरी लेना चाहते हैं तो आप लोगो को Expert Computer Course (ECC ) करना चाहिए | जिससे आप लोगो को basic से advance लेवल तक की जानकारी मिल जाएगी |
यदि आप बैंक में नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहें हैं तो आपको यह course करना चाहिए क्योकि इस course को करने के बाद आप को 6 महीने का सर्टिफिकेट मीलेगा जो ADCA के बराबर होता है |
इस course की सर्टिफिकेट government और private दोनों ही जॉब में मान्य होगी |
इस course को करने के बाद आप बहुत आसानी से o level कंप्यूटर course को clear कर सकतें हैं |
ECC कोर्स करने के बाद जॉब:
ECC कंप्यूटर course करने के बाद आप को जॉब इस field में मिलेगी जो इस प्रकार से हैं :
- Computer Operator
- Data Entry Operator
- Social Media Operator
- Office Automation
- Many government/Private job etc.
सिलेबस (Syllabus ):
ECC कंप्यूटर course का सिलेबस कुछ इस प्रकार से है :
Module Name | Chapter Name |
Module -1 | Introduction to Computer & Basic Concept |
Module -2 | Operating System (O S) |
Module -3 | Basic Computer Hardware |
Module -4 | Word Processing |
Module -5 | Spreadsheets |
Module -6 | Presentation |
Module -7 | Database Management System (DBMS ) |
Module -8 | Cyber Security |
Module -9 | PC Maintenance ,Security &Troubleshooting |
Module -10 | Networking And Troubleshooting |
Module -11 | Latest trends in IECT & e -Governance |
Module -12 | Application Of Digital Financial Services |
Module -13 | E – mail -A Detailed view |
Module -14 | Introduction to Multimedia |
Module -15 | HTML Programming Basics |
Module -16 | Soft Skill |
ECC कोर्स की फीस कितनी होती है:
यदि हम ECC कोर्स की फीस की बात करें तो इसकी चालान फीस 590 रूपये होती है |यदि आप किसी institute से ECC course करतें है तो आप की फीस उस institute के ऊपर निर्भर करती है |
ECC का Exam Pattern क्या होता है :
- Expert Computer Course (ECC ) का पेपर online होता है | इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जोकि true /false और multiple choice के प्रश्न होते हैं|
- जब आप exam Centre पर paper देने जाते हैं तो वहां पर आप लोगो को एक कंप्यूटर दिया जाता है जिस पर आप को NIELIT की online exam portal पर अपने Roll Number से लॉग इन करना होता है |
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है यानि 100 प्रश्न 100 अंक का होता है जिसको हल करने के लिए आप को 90 minutes का समय दिया जाता है |
पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए:
Expert Computer Course (ECC ) पास करने के लिए कम से कम 50% अंक लाना जरुरी होता है :
Percentage | Grade : |
50 %-54 % | D |
55 %-64 % | C |
65 %-74 % | B |
75 %-84 % | A |
85 %-100 % | S |
Fail (<50 ) | FAIL |
ECC का फॉर्म कब भरा जाता है:
Expert Computer Course (ECC ) का फॉर्म जनवरी और जुलाई माह को छोड़कर बाकि के सभी महीनो में फॉर्म भरा जाता है |
ECC का एडमिट कार्ड और Result कब आता है:
इसका एडमिट कार्ड exam से एक दिन पहले आ जाता है |और इसका results परीक्षा होने के बाद 15-20 दिन के बाद Expert Computer Course (ECC ) का results NIELIT की website पर दे दिया जाता है |
https://student.nielit .gov .in / इस पर results देख सकते हैं |
दोस्तों मैंने आज आप लोगो को एक कंप्यूटर course की जानकारी दी है जिसका नाम है ECC कंप्यूटर course ,यह क्या है ,कैसे करें ,कहाँ से करें मैंने पूरी जानकरी दे दी है |और ऐसे ही कंप्यूटर course के बारे में जानकरी लेने के लिए आप मेरी website technicalsinfo.com पर जाएँ |