नमस्कार दोस्तों एक बार फिर से स्वागत है आप लोगो का मेरे अपने Technicals Info के ब्लॉग में आज मैं आप लोगो को बजट 2022 -2023 (Union Budget) के बारें में बताने वाला हूँ की बजट क्या है ,इसके फायदे ,और किस सेक्टर में सरकार कितना पैसे लगाएगी ,सरकारी योजनायें ,क्या -क्या हमें लाभ होंगे और इसकी क्या खास बातें होती है मैं आप लोगो को ये सारी जानकारी समझाने की कोशिश करूंगा |
दोस्तों इस बार बजट हमारे वित्त मंत्री सीतारमण जी के द्वारा पेश किया गया बजट पर पूरे देश भर की नजर जमी होती है और यही नहीं बल्कि यह हमारे देश के लिए आर्थिक भविष्य की रूपरेखा भी तय करता है बजट में देश के आर्थिक स्थिति की लेखा-जोखा रहता है|

बजट क्या होता है (What Is Budget):
- भारतीय संविधान के अनुसार अनुच्छेद 112 के तहत बजट देश के 1 साल की फाइनेंसियल लेखा-जोखा होता है|
- बजट सरकार की 1 वर्ष की कमाई और खर्च का एक विवरण प्राप्त होता है सरकार बजट में अपने वित्त में हुए खर्च का और कमाई का विवरण पेश करती है|
- भारत देश में बजट पेश करने की समय अवधि 1 अप्रैल से लेकर 31 मार्च तक होती है |
- बजट पेश करते समय सरकार यह भी बता देती है कि वह वित्त वर्ष में कमाई की तुलना में कितना खर्च कर सकती है|
- बजट के ऊपर संयुक्त बैठक नही होती है |
GDP क्या होती है (GDP KYA HOTI HAI):
- GDP का पूरा नाम (Gross Domestic Product ) होता है जिसे हम हिंदी में सकल घरेलू उत्पाद कहतें हैं |
- जीडीपी का अर्थ होता है किसी भी देश में 1 साल में तैयार किया गया सामान और सेवाए
- जीडीपी हमारे देश की आर्थिक स्थिति को भी बताता है|
- सभी तैयार किए गए सामान या सेवा जीडीपी में ही शामिल होती है|
- जीडीपी की बात करें तो GDP का आकलन हमेशा प्रतिशत में ही की जाती है आमतौर GDP का आकलन 3 महीने में कैलकुलेट किया जाता है|
बजट की कुछ खास बातें :
- वर्ष 2022 -2023 का बजट 1 फरवरी को हमारी वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के द्वारा पेश किया गया है
- यह पिछले बजट की तरह Paperless ही पेश किया गया है |
- निर्मला सीतारमण जी अपने वित्त मंत्री के कार्यकाल में रहते हुये चौथी बार बजट पेश किया है|
- चालू वित्त वर्ष में राज्यकोषीय घाटा 6.9 प्रतिशत रहेगा |
- भारत की आर्थिक वृद्धि दर 9.2% है जो सभी अर्थव्यवस्थाओं में आधी है|
- इस बजट में 4 Logistic Park बनाये जाने की बात भी किया गया है |
- भारत को रसायन मुक्त (जैविक खेती ) प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही गई है |
भारततीय केन्द्रीय बजट में प्राथमिकताएं :
यदि हम भारतीय बजट 2022 -2023 की बात करें तो इसे 4 प्राथमिकताओं में बांटा गया है जो कुछ इस प्रकार से हैं :
- PM गतिशक्ति
- समेकित विकास (सबका साथ सबका विकास )
- अवसर ,उर्जा ,जलवायु निवेश
- निवेश को वित्तीय मदद
यदि हम PM गतिशक्ति को बढ़ावा देने वाले कारक की करें तो वह सात प्रकार की है जो कुछ इस प्रकार से है :
- सड़क
- रेलमार्ग
- हवाई मार्ग
- विमानपत्तन
- माल
- परिवहन
- जलमार्ग और लोगिस्टिक अवसंरचना है |
ये सातों चीज हमारे परिवहन में बढ़ावा देंगे |
बजट 2022 -2023 के कुछ महत्वपूर्ण बातें :
- टैक्स में कोई बदलाव नही किया है|
- इस बजट में चीप वाले पासपोर्ट जारी करने की बात की है |
- डाकघर में एटीएम लगेंगे |
- इस बजट में 60 लाख नौकरी भी देने की बात कही गई है |
- PM आवास योजना के तहत गरीबों के 80 लाख नये घर भी बनेंगे |
- इस बजट में LIC का आईपीओ जल्द आने की बात भी कही गई है |
- यह बजट युवाओं ,महिलाओं ,किसानो के लिए है |
- इस बजट में विकास दर 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है |
- वर्ष 2022-2023 में भारतीय रिजर्व बैंक Digital करेंसी की भी शुरुआत करेगा |
Corporate Tax :
- बजट 2022-2023 में कॉर्पोरेट टैक्स को घटाकर 18 प्रतिशत से 15 प्रतिशत कर दिया गया है |
- कॉर्पोरेट टैक्स का सरचार्ज भी घटाकर 12 प्रतिशत से 7 प्रतिशत कर दिया गया है |
वर्ष 2022 -2023 शिक्षा के क्षेत्र में बजट:
- PM e विद्या के तहत “वन क्लास वन TV” चैनल को 12 से बढ़ाकर 200 टीवी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा|
- देश के सभी राज्यों में कक्षा 1 से 12 तक क्षेत्रीय भाषाओं में पूरा शिक्षा देने कोशिश की बात कही गई है|
- वित्त मंत्री ने देश में शिक्षा प्रदान करने के लिए एक डिजिटल यूनिवर्सिटी का निर्माण कराने की बात कही है जिसका निर्माण “हब स्पोक मॉडल” के आधार पर किया जाएगा|
- राज्यों के कृषि विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में बदलाव करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि आधुनिक दौर की खेती की जरूरत मन चीजों को पूरा किया जा सके|
Long Term Capital Gains Tax (LTCG Tax):
- किसी चल या अचल सम्पति पर मिलने वाले लाभ पर जो टैक्स लगता है उसे हम (Long Term Capital Gains) कहतें हैं |
- इस वर्ष बजट 2022 -2023 में LTCG Tax पर 15 प्रतिशत से ज्यादा सरचार्ज नहीं लगाया जायेगा |
- निर्मला सीतारमण जी ने
- किसी चल या अचल सम्पति पर मिलने वाले लाभ पर जो टैक्स लगता है उसे हम (Long Term Capital Gains) कहतें हैं |
- LTCG Tax पर 15 प्रतिशत से ज्यादा सरचार्ज नहीं लगाया जायेगा |
- निर्मला सीतारमण जी ने Corporative Society ,जिन लोगो की आमदनी 1 से 10 करोड़ के बीच में उन पर सरचार्ज 12 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत लगाने को कहा है |
बजट से संबंधित प्रश्न :
Ques :1 स्वतंत्र भारत में पहली बार किसके द्वारा बजट पेश किया गया था ?
Ans : आजादी के बाद भारत में पहली बार बजट ष्णमुखम शेठ्ठी जी के द्वारा पेश किया गया था |
Ques :2 सर्वाधिक बार बजट किसके द्वारा पेश क्या गया है ?
Ans : सर्वाधिक बार बजट पेश करने नाम मोरारजी देसाई जी के पास है |इन्होने अपने कार्य काल में 10 बार बजट पेश किये थे |
Ques :3 वर्ष 2022 -2023 का बजट कब और किसके द्वारा पेश क्या गया है ?
Ans : वर्ष 2022 -2023 का बजट 1 फ़रवरी 2022 दिन मंगलवार को श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के द्वारा पेश किया गया है |
Ques :4 भारत का पहला Paperless Budget कब पेश किया गया था ?
Ans :2021-2022 में भारत का पहला Paperless Budget पेश किया गया था |
Ques :5 भारत की पहली महिला वित्त मंत्री कौन थी ?
Ans : श्रीमती इंदिरा गाँधी
दोस्तों मैंने आप लोग बजट 2022 -2023 के बारे में पूरा विस्तार पूर्वक समझाया हूँ उम्मीद करता हूँ की यह जानकारी आप लोगो समझ में आई गई होगी |धन्यवाद
Nice content